Home » अंतर्राष्ट्रीय » अगले 10 सालों तक ओडिशा सरकार के भारतीय हॉकी टीमों का प्रायोजक बने रहने पर खिलाड़ियों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

अगले 10 सालों तक ओडिशा सरकार के भारतीय हॉकी टीमों का प्रायोजक बने रहने पर खिलाड़ियों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

News Portal Development Companies In India

ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों की प्रायोजक बनी रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को यह घोषणा की। पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के सम्मान…

Ezaz Ahmad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली Wed, 18 Aug 2021 08:00 AM
share Share

ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों की प्रायोजक बनी रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को यह घोषणा की। पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के सम्मान समारोह के दौरान यह घोषणा की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हाल में समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पिछले 41 साल से चला आ रहा मेडल जीतने का इंतजार समाप्त किया था जबकि महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी जो उसका इन खेलों में बेस्ट प्रदर्शन है। इस ऐलान के बाद हॉकी टीमों के खिलाड़ियों ने इसके मुख्यमंत्री और हॉकी इंडिया का आभार जताया है।

— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) August 17, 2021

भारतीय मेंस हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने इस पर खुशी जाहिर की है। मनप्रीत ने कहा, ‘ओडिशा में वापस आना हमेशा अच्छा होता है और यह जानना और भी बेहतर है कि माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी ने स्पॉंसर को और 10 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। हम आपके इस बिना शर्त समर्थन के लिए आभारी हैं सर नवीन पटनायक।’

— sreejesh p r (@16Sreejesh) August 17, 2021

टोक्यो ओलंपिक में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा कि ओडिशा हमेशा हमें चौंका देता है। श्रीजेश ने कहा, ‘ 10 साल और। ओडिशा हमेशा हमें चौंका देता है। स्पॉंसरशिप को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सर का बहुत शुक्रिया।

— sreejesh p r (@16Sreejesh) August 17, 2021

पटनायक ने दोनों टीमों के सहयोगी स्टाफ के लिए भी पांच–पांच लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। ओडिशा सरकार 2018 से राष्ट्रीय हॉकी टीमों को प्रायोजित कर रही है। पटनायक ने कहा कि ओडिशा सरकार टीमों की उपलब्धियों और विश्व की शीर्ष टीमों में शामिल होने की क्षमता को देखते हुए अगले 10 वर्ष तक दोनों टीमों को अपना समर्थन जारी रखेगी।  

Source link

Leave a Comment

Best Income Tax Return e-filing Services In India
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?